यूपी में बड़ा फैसला! योगी कैबिनेट ने बदल दिया इस ऐतिहासिक शहर का नाम

लखनऊ। नगर निगम गोरखपुर एवं मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉण्ड निर्गत करने तथा अवस्थापना विकास निधि के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। गोरखपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 100 बेड चिकित्सालय की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आए प्रस्ताव काे मंजूरी प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के अधीन कार्यरत होमगार्ड स्वयंसेवकों/अवैतनिक अधिकारियों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में आए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति समेत अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कस्बे का नाम बदल कर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में कई अहम प्रस्तावाें को चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाहजहांपुर में स्थित नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं एवं ग्रंथों में इसका प्रमुखता से उल्लेख पाया गया है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता की मांग पर केन्द्र से अनापत्ति प्रदान की गयी है। ऐसे में जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है। क्रीड़ाधिकारी के नौ पद, जिला युवा कल्याण अधिकारी के तीन पद, उप क्रीड़ाधिकारी के 23 पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *