अगर आज मुंबई से उड़ान है, तो पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें!

नई दिल्ली। मुंबई में हुई बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट अव्यवस्थित ट्रैवल पॉइंट्स में से एक बन गया है। हालात में सुधार के कोई संकेत न मिलने पर एयरलाइंस ने तुरंत यात्रियों को चेतावनी दी। आकासा एयर ने कहा कि मुंबई, पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें देर से चल सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की। अकासा एयर ने यात्रा की योजनाओं में असुविधा को देखते हुए यात्रियों से धैर्य और समझदारी की उम्मीद जताई है। एयरलाइन ने कहा कि हालांकि, यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, फिर भी आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस http://bit.ly/qpfltsts पर चेक कर लें। इंडिगो ने जारी अपने एडवाइजरी में कहा कि मुंबई में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। हम मौसम पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि हमारी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए अपनी उड़ान की स्थिति (फ़्लाइट स्टेटस) के बारे में जानकारी लेते रहें। कृपया निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद और पूरा सहयोग करने के लिए मौजूद हैं। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद। मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर भी पड़ा है। 6 जुलाई को रात 12 बजे से सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं, जबकि 217 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इस बीच लगातार हो रही भारी बारिश के असर से निपटने के लिए अकासा और इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *