मुंबई। मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल नीला ने बताया कि लोनावाला विभाग में बीती रात ४०० एमएम और सुबह सिर्फ तीन घंटे में १४५ एमएम रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है। इसी दौरान आज तड़के पुणे-मुंबई के बीच ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास रेलवे पटरी के पास अचानक भूस्खलन होने से रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से मुंबई-नासिक और मुंबई-पुणे रेलवे लाइनें बाधित हो गई हैं। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें 22105 (सीएसएमटी-पुणे), 12169 (पुणे-सोलापुर), 12170 (सोलापुर-पुणे), 22106 (पुणे-सीएसएमटी), 12127 (सीएसएमटी-पुणे), 12128 (पुणे-सीएसएमटी), 11007 (सीएसएमटी-पुणे), 11008 (पुणे-सीएसएमटी), 12124 (पुणे-सीएसएमटी), 12123 (सीएसएमटी-पुणे), 12126 (पुणे-सीएसएमटी), 12125 (सीएसएमटी-पुणे), 11010 (पुणे-सीएसएमटी) और 11011 (सीएसएमटी-धुले) ट्रेनें हैं। यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्टेशन नोटिस बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम में ये बदलाव लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले शेड्यूल देख लें। महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई के बीच ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास सोमवार को तड़के भूस्खलन हो जाने से रेलवे सेवा बाधित हो गई और 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मध्य रेलवे की मरम्मत टीम मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य कर रही है।
